आचार्यों द्वारा दिए गए ये धर्म प्रवचन, साधकों के लिए संजीवनी हैं, जो ध्यान से पहले या बाद में हृदय को गहराई से स्पर्श करते हैं। प्रत्येक प्रवचन मन की गाँठें खोलता, उलझनों को सुलझाता और बोधि-पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। प्रस्तुत हैं ऐसे ही मधुर, शांतिदायक और बोधमय प्रवचन!
थानिस्सरो भिक्खु | 2004 | अमेरिका
१. पहले दान
३. देखिए, आप क्या कर रहें हैं।
५. कल्पना करें
६. मूड़ में
८. कैसे गिरें?
१०. साँस में स्नान
११. आनापान के चरण
१२. दृष्टा भाव
१४. असंभव चीजें
१५. अभ्यास में संतोष
१६. धैर्य
१७. मन का प्रशिक्षण
१८. लकड़ी का रेशा
१९. एक अच्छी खुराक
२१. संकल्प
२२. संयम की गरिमा
२३. भय
२५. रखरखाव का कार्य
२८. कल्याणमित्रता
३३. एक भरोसेमंद मन
३४. दुःख के घटक
३५. प्रज्ञा कैसे पैदा होती है?
३६. अनुभव की रचना
३८. छह धातुएँ
३९. संस्कार
आप एक प्रतिष्ठित थेरवादी भिक्षु और ध्यानसाधना के आचार्य हैं, जिन्हें स्नेहपूर्वक “अजान जेफ़” के नाम से भी जाना जाता है। आप अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया स्थित “मेत्ता अरण्य विहार” (Metta Forest Monastery) में निवास करते हैं, जहाँ आपने गहन ध्यान साधना, धर्म-विनय के अनुशासित पालन, और प्राचीन पाली ग्रंथों के अध्ययन व शिक्षण को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाया है।
धर्म और विनय पर आपकी गहरी पकड़ और तर्कसम्मत व्याख्यानों से दुनियाभर के भिक्षु और साधक प्रेरित हुए हैं। आपने सुत्तपिटक और विनयपिटक के अधिकांश ग्रंथों का अंग्रेज़ी में सरल व सटीक अनुवाद किया है, जिससे पाली बौद्ध ग्रंथों की मौलिकता और गहराई जनसामान्य तक सहज रूप से पहुँच सके। आपके ध्यान और बौद्ध दर्शन पर दिए गए प्रवचन आधुनिक जीवन में भी अत्यंत प्रासंगिक हैं, जिससे असंख्य साधकों को आध्यात्मिक दिशा मिली है।
आपका योगदान धम्मदीप.com से जुड़े सभी भिक्षुओं के आध्यात्मिक विकास में सबसे महत्वपूर्ण रहा है, और आप ही इस मंच के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। आप की शिक्षाएँ और अनुवाद dhammatalks.org पर अँग्रेजी में निःशुल्क उपलब्ध हैं।